जमशेदपुर: जिला कपाली ओपी क्षेत्र के टीओपी चौक अलकबीर रोड पर स्थित केजीएन मेडिकल स्टोर पर अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए. अपराधियों ने फायरिंग भी की, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया और वहाँ से एक खोखा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए. वादी के लिखित आवेदन के आधार पर चाण्डिल (कपाली) थाना में काण्ड संख्या 57/25 दर्ज किया गया. इसमें धारा 329(3)/308(3)/109/324(4)/311 BNS और 25(1-B)(a)/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. चाण्डिल डीएसपी अरविंद कुमार विन्हा ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी.
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम और पतों की जानकारी इस प्रकार है:
- शैयद मो० इमरान उर्फ इमरान, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता-शैयद मो० असलम, निवासी-रोड नं०-03, सालबगान, ईस्टखेती, मरीना मस्जिद के पास, थाना-आजादनगर, जिला-पूर्वी सिंहभूम
- मो० शहनवाज, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- मो० जहीर, निवासी-वार्ड नं०-14, डांगोडीह, राजा मस्जिद के सामने, कपाली, थाना-चांण्डिल (कपाली), जिला-सरायकेला-खरसावाँ
- वानिश कुरैशी उर्फ छोटु, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-अलीम कुरैशी, निवासी-रोड नं०-05, ओल्ड पुरुलिया रोड, थाना-आजादनगर, जिला-पूर्वी सिंहभूम
बरामद सामान की जानकारी
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है:
एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस, जो दानिश कुरैशी के निशानदेही पर बरामद हुए
शैयद मो० इमरान के पास से एक VIVO कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रफ्तार बनी हादसे की वजह, टाटा मोटर्स गेट के पास पलटा ट्रक
There is no ads to display, Please add some



















































