गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्यों की मौत

 

 

 

गुजरातः पोरबंदर हवाई अड्डे पर रविवार को दोपहर भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो पायलटों सहित चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई.

पुलिस अधीक्षक भागीरथ सिंह जडेजा ने बताया कि घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई. आईसीजी का ‘एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे. जडेजा ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों को हेलीकॉप्टर से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़ेः कैट 2025 को व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के रूप में मनाएगा : सुरेश सोन्थालिया

 

पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि चालक दल के तीनों सदस्यों की अस्पताल में मौत हो गई. भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. उल्लेखनीय है कि  दो महीने पहले भी तटरक्षक का एक अन्य हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार, करीब 8 लाख रुपये बताई गई कीमत

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 17.274 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time