सरायकेला: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की चांडिल शाखा द्वारा शनिवार को बाड़ेडा पंचायत में एक दिवसीय वित्तीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर केंद्र सरकार के वित्तीय समावेशन अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी को बैंकिंग सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था.
शिविर में शाखा प्रबंधक रोहित कुमार और क्षेत्रीय कार्यालय सिंहभूम से आए अधिकारी सुमंत कुमार ने ग्रामीणों को बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, डिजिटल लेन-देन की सुविधा और बीमा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) जैसी योजनाओं के लाभ और पात्रता शर्तों को सरल भाषा में समझाया.
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. उन्होंने न केवल सेवाओं के बारे में जानकारी ली बल्कि कई लोगों ने मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया भी पूरी की.
इसे भी पढ़ें : Chandil: सहिया दीदियों को मिला नया दायित्व, नीमडीह में कुष्ठ उन्मूलन की नई शुरुआत