रामगढ़: शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर बुलाई गई थी, जिसमें राजस्व संग्रहण की प्रगति, विभागीय लक्ष्य और उपलब्धियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता ने आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन और विद्युत सहित विभिन्न विभागों से प्राप्त लक्ष्यों के विरुद्ध अब तक की गई उपलब्धियों का तुलनात्मक आकलन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति सुनिश्चित की जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
दाखिल-खारिज और कॉज लिस्ट की समीक्षा
आईटी मैनेजर वेदांत कुमार ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से अंचलवार कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान अपर समाहर्ता ने दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की और ‘सेवा का अधिकार अधिनियम’ के तहत समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयीन मामलों में कॉज लिस्ट को नियमित रूप से अद्यतन करने पर बल दिया।,अपर समाहर्ता ने परिशोधन पोर्टल के माध्यम से जनता को दी जा रही भूमि दस्तावेज सुधार सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी आवेदन पोर्टल पर प्राप्त हो रहे हैं, उनका त्वरित निष्पादन जरूरी है ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, जिले के विभिन्न अंचलाधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सहभागिता के साथ प्रशासन की प्रतिबद्धता भी परिलक्षित हुई।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: बांग्लादेश में रवीन्द्रनाथ टैगोर के आवास पर तोड़फोड़ और आगजनी के खिलाफ चांडिल में फूटा आक्रोश
There is no ads to display, Please add some



















































