Jadugora: बरसात में टापू बन गया रामनगर, लोग बोले – ‘बीमारी हो तो राम भरोसे’

जादूगोड़ा:  मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में धर्मडीह गांव का रामनगर टोला इन दिनों सड़क नहीं, कीचड़ के भरोसे है। बरसात शुरू होते ही गांव टापू बन गया है। यहां रहने वाले 42 परिवारों को बाहर निकलने के लिए एक भी पक्की सड़क नसीब नहीं है।

स्थानीय ग्रामीण अनुप बताते हैं कि अगर कोई बीमार हो जाए, तो उसे अस्पताल ले जाना नामुमकिन है। गांव से निकलने के लिए लोगों को पगडंडी पकड़कर मुश्किल से जादूगोड़ा बाजार तक जाना पड़ता है। वहीं बारिश के मौसम में यह रास्ता भी दलदल बन जाता है।

धर्मडीह गांव की स्थिति भी रामनगर से अलग नहीं है। अनुप ने झारखंड के शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन से मांग की है कि जादूगोड़ा साप्ताहिक हाट से धर्मडीह होते हुए रामनगर तक पक्की सड़क बनाई जाए। इससे ग्रामीणों को बरसात और आपात स्थिति में राहत मिल सकेगी।

फिलहाल लोग ईंट-भट्ठे के रास्ते करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर जादूगोड़ा आ-जा रहे हैं। सवाल अब यह है कि कब जनप्रतिनिधियों की नजर इन गांवों पर पड़ती है और कब इन परिवारों को कीचड़ से राहत मिलती है।

 

इसे भी पढ़ें : UCIL स्पताल बना कुत्तों का आरामगृह, सात महीनों में 344 लोग बने शिकार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बोड़ाम के मिर्जाडीह में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र निवासी…

Spread the love

Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *