Jamshedpur: कौमी सिख मोर्चा प्रमुख का CGPC प्रधान पर निशाना, कहा – ‘भगवान सिंह को चाटुकार पसंद हैं’

जमशेदपुर:  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सरदार कुलबिंदर सिंह ने सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भगवान सिंह ऐसे कार्यों में शामिल हैं, जो सिख सिद्धांतों और मर्यादा के खिलाफ हैं।

कुलबिंदर सिंह के मुताबिक यदि भगवान सिंह सिख मूल्यों के प्रति वास्तव में निष्ठावान होते, तो वे बिरादरी के नाम पर सामाजिक संस्था के ट्रस्टी को सम्मानित नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि भगवान सिंह को सिर्फ ऐसे लोग पसंद हैं जो उनकी हां में हां मिलाते हों, न कि सच्चे विचारधारा वाले।

कुलबिंदर ने यह भी सवाल उठाया कि जब खुद भगवान सिंह पर गंदे आरोप लगे थे, तब उन्होंने खुद से पद क्यों नहीं छोड़ा। क्या यह सिख परंपरा का हिस्सा है कि व्यक्ति किसी भी कीमत पर अपने पद पर बना रहे और सत्ता के माध्यम से लोगों पर हुकूमत करे?

उन्होंने याद दिलाया कि उन्हें सिर्फ ‘सनातनी’ कहकर बैठक से बाहर किया गया, लेकिन ऐसे लोगों को आज भी पद पर रखा गया है, जो सार्वजनिक रूप से सिख धर्म की मर्यादा के विरुद्ध कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। कुलबिंदर का सवाल है कि क्या सिर्फ नजदीकी होना ही किसी को धार्मिक मर्यादा से ऊपर कर देता है?

उन्होंने पूछा कि क्या सिख गुरुओं ने कभी पाखंड या जातिवाद का समर्थन किया था? यदि नहीं, तो फिर पंथिक पदों पर बैठे लोग ऐसे आयोजनों में क्यों दिखते हैं, जो सिख सिद्धांतों को कमजोर करते हैं?

 

इसे भी पढ़ें : UCIL स्पताल बना कुत्तों का आरामगृह, सात महीनों में 344 लोग बने शिकार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time