जादूगोड़ा : सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड के तामुलिया पंचायत कार्यालय इन दिनों लुट का अड्डा बन गया है। यहां पैसा फेंको तमाशा देखे के तर्ज पर जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र आधे घंटे में ही आपको थमा दिया जाएगा। ऐसा ही एक मामला जादूगोड़ा के धर्मडीह गांव का प्रकाश में आया है। जहां मृतक मूलक रानी देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र घुस की रकम (1500 रुपया) मिलते ही आधे घंटे में बनकर तैयार हो गया तथा आवेदक को थमा दिया गया। मूलक रानी देवी का निधन तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में हो गया था. मृत्यू प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परिजन काफी परेशान थे। इसके लिए वे कई महीनें से कार्यालय का चक्कर काट रहे थे. शनिवार को परिजनों ने थक-हारकर सेवा शुल्क देने का निर्णय लिया. कार्यालय में बैठा पूर्व मुखिया गोराई ने परिजनों से सौदेबाजी की तथा पैसा लेते ही मृत्यू प्रमाण पत्र (रजि.नं. 202620043510000091 ) बनवाकर थमा दिया। इस खेल में पंचायत कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र महाली एवं पंचायत सचिव सोमाय टुडू भी शामिल है। इस मामले की शिकायत चांडिल प्रखंड विकास पदाधिकारी बालेश्वर रवि दास की गई। साथ ही जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर चल रहे गोरखधंधे पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल सेल चिरिया में स्वच्छ भारत अभियान के महत्व से अवगत हुए छात्र



















































