Jadugora : चाईबासा रीजन का 62वां मेटल माइंस खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का समापन

 

जादूगोड़ा : यूसिल की नरवापहाड़ भाभा आडिटोरियम में चाईबासा रीजन का 62वां मेटल माइंस खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का  समापन हो गया।  मौके पर नरवा पहाड़ भाभा बाबा ऑडिटोरियम में भव्य समापन समारोह आयोजित की गई। इसकी मेजबानी भारत सरकार की संस्थान यूसिल ने की।  मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सह डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी ( चाईबासा) उज्जवल थाह ने सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव दिए तथा कहा कि मेटल माइंस में तीन स्तर पर खान सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि शून्य दुर्घटनाओं का लक्ष्य जहां पूरा होगा वही एक सेफ्टी फेल होने पर अन्य बचाव के तरीके काम आ सकेंगे। जिससे माइंस दुर्घटना में मानव हानि को रोका जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :  Jadugora : सोनारी में बाहा पर्व 10 मार्च को, जाहेरथान कमिटी के अध्यक्ष ने की घोषणा

अपने संबोधन में उन्होंने नारी शक्ति के विकास व उसकी प्रगति की वकालत की। महिला माइंस रेस्क्यू टीम की राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल करने पर उन्होंने गर्व महसूस किया व उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने माइंस के अंदर सर्वश्रेष्ठ तकनीक का इस्तेमाल, महिलाओं को रोजगार, विस्फोटक सामग्री के संभालने के तरीके, संवेदक के अधीन कार्य कर रहे ठेका कर्मियों के बीच एसओपी की उपयोगिता पर अपने विचार रखे।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे सेफ्टी डायरेक्टर जनरल डॉक्टर एसएस प्रसाद( चाईबासा रीजन) ने कहा कि सेफ्टी सिस्टम पुख्ता होने से ही माइंस में बेहतर महौल में कार्य संभव है।इसके साथ ही सभी प्रकार की सुरक्षा प्रशिक्षण पर भी उन्होंने जोर दिया।  यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉक्टर संतोष कुमार सतपति ने माइंस सुरक्षा को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : सोनारी में बाहा पर्व 10 मार्च को, जाहेरथान कमिटी के अध्यक्ष ने की घोषणा

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : झारखंड गठन के 25 वर्ष बाद भी बांग्ला अकादमी का गठन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : बांग्लाभाषी उन्नयन समिति

    पोटका : झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति ने कहा कि राज्य में बांग्ला भाषा की शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्ति के कगार पर पहुंचती जा रही है। इसका कारण राज्य गठन के…

    Spread the love

    Bahragora : समाजसेवी तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि मनाई गई, समाज के प्रति उनके योगदान को किया गया याद

    बहरागोड़ा : रविवार को खण्डामौदा स्थित तारापद षाड़ंगी पाठागार प्रांगण में प्रखर देशप्रेमी और विशिष्ट समाजसेवी स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल ने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time