Jamshedpur : पचायतें होंगी सशक्त, 6 मुखिया को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का मिला प्रशिक्षण

जमशेदपुर :  भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया में पूर्वी सिंहभूम के 6 मुखिया ने 5 दिवसीय ट्रेनिंग में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेतृत्व कौशल को सशक्त बनाना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और सतत् विकास के लक्ष्य को प्रोत्साहित करने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ प्रोफेसरों ने वित्तीय प्रबंधन, ई गवर्नेस, नेतृत्व कौशल, संवाद कौशल, सामुदायिक भागीदारी, कृषि की नई तकनीकी, प्रोजेक्ट बनाना , डिजिटल तकनीक का उपयोग कर प्रशासनिक काम को आसान करने के लिए अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : सांसद ने 30 अग्नि पीड़ित दुकानदारों के बीच बांटे 7.50 लाख की सहायता राशि

प्रशिक्षण कार्यशाला में केरूआडूंगरी पंचायत के युवा मुखिया कान्हु मुर्मू, पश्चिम हालूदबनी मुखिया सुमन सिरका, पूर्वी कीताडीह मुखिया जोबा मार्डी, मध्य सरजामदा की मुखिया श्रीमती बसंती गुप्ता, मौभंडार पंचायत के मुखिया निताई मुंडा, लावा पंचायत के मुखिया कान्हु राम बेसरा शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, सतत् विकास लक्ष्य की रणनीतियां, डिजिटल प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : सोनारी में बाहा पर्व 10 मार्च को, जाहेरथान कमिटी के अध्यक्ष ने की घोषणा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

    जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time