Jadugora :  गौरव मेमोरियल अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में जमशेदपुर की टीम बनी विजेता

जादूगोड़ा : राखा कॉपर क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को गौरव मेमोरियल अंडर 15 टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इधर शुरुआत में एमबिसन क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर की टीम नें टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइज क्रिकेट एकेडमी नामदा बस्ती गोलमुरी नें अठारह ओवर में छह विकेट खोकर कुल 87 रन बनाए।

जबकि एमबिसन क्रिकेट एकेडमी नें 17ओवर चार गेंद में मैच को अपने पाले में कर लिया। प्रतियोगितामें मैन ऑफ़ द मैच अंश बने, जिन्होंने 11 गेंद में पांच रन और गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर दो विकट अपने नाम कर लिया। तत्पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि सह राखा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह,  मुर्गाघुटु ग्राम के माझी बाबा लिटा राम मुर्मू, विश्वनाथ पात्रो, नें प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में समारोह के मुख्य अतिथि मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि रेमंड क्रिकेट एकेडमी क्रिकेट के क्षेत्र में नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके।

रेमंड क्रिकेट एकेडमी ने करायी प्रतियोगिता

कार्यक्रम की मेजबानी रेमंड क्रिकेट एकेडमी ने की व एकेडमी के सदस्यों मसलन आशीष कुमार सिंह, रुपेश साव, आयुष गुप्ता, शिवम् यादव, रायनीता हप्पड़गाड़ा, अनिकेत वर्मा, रेवा नाथ रजक, कुश सिंह, जीतेन्द्र ठाकुर, नंदन चौधरी नें अहम योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में मॉ पीताम्बरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव 10 को

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसानगर में मॉ पीताम्बरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव 10 को

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 10 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।…

Spread the love

Gua : डीएवी चिड़िया की लोकल मैनेजिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न,विद्यालय को समृद्ध एवं सुविधाओं के विस्तार की घोषणा

डी.ए.वी चिड़िया के बच्चे गुणवत्ता शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र का नाम रौशन कर सकेंगे : चन्द्र भूषण कुमार उच्च शिक्षा प्रदान करने में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था किसी भी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time