Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद राज भक्त को घाटशिला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे दिल्ली ले गई. राज भक्त की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी वेस्ट दिल्ली साइबर थाना की पुलिस ने की है। जहां उसके खिलाफ (कांड संख्या 118/ 2026)  16 मार्च को बीएनएस की धारा 308 / 318 ( 04), 319 एवं  340 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली से आई छापेमारी टीम में हेड कांस्टेबल विनोद,  हरेंद्र, प्रवीण के साथ जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, पुअनि अनंत मरांडी, प्रीतम राज, एएसआई देवी दयाल भगत, शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

Spread the love

Related Posts

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

उपायुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time