Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन के बाहर खड़ी कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

जमशेदपुर:  टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर शनिवार सुबह लगभग 9 बजे एक होंडा जैज़ कार (JH05 BN 5846) अचानक आग की लपटों में घिर गई। सुबह के व्यस्त समय में स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रहती है। कार से उठता काला धुआं और तेज होती लपटें देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए मुख्य द्वार के बाहर यातायात भी बाधित हो गया।

कार गम्हरिया के श्रीनिवास नायक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक श्रीनिवास अपनी पत्नी के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में छोड़ने स्टेशन पहुंचे थे। जब वे प्लेटफॉर्म से लौटे, तो देखा कि उनकी कार पूरी तरह आग में घिरी हुई है। सौभाग्य से कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले कार के नीचे से धुआं उठा और कुछ ही मिनटों में आग भड़क उठी।

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग इतनी तेज थी कि कार के हिस्से हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी बुलाई गई, ताकि लपटों को नियंत्रित किया जा सके। लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला तकनीकी खराबी का लग रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। मौके पर जुटी भीड़ को हटाकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और यातायात को सामान्य किया। घटना से यात्रियों में दहशत तो फैल गई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur : मानगो में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ, 2000 आवेदन प्राप्त

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time