Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन के बाहर खड़ी कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

जमशेदपुर:  टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर शनिवार सुबह लगभग 9 बजे एक होंडा जैज़ कार (JH05 BN 5846) अचानक आग की लपटों में घिर गई। सुबह के व्यस्त समय में स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रहती है। कार से उठता काला धुआं और तेज होती लपटें देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए मुख्य द्वार के बाहर यातायात भी बाधित हो गया।

कार गम्हरिया के श्रीनिवास नायक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक श्रीनिवास अपनी पत्नी के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में छोड़ने स्टेशन पहुंचे थे। जब वे प्लेटफॉर्म से लौटे, तो देखा कि उनकी कार पूरी तरह आग में घिरी हुई है। सौभाग्य से कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले कार के नीचे से धुआं उठा और कुछ ही मिनटों में आग भड़क उठी।

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग इतनी तेज थी कि कार के हिस्से हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी बुलाई गई, ताकि लपटों को नियंत्रित किया जा सके। लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला तकनीकी खराबी का लग रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। मौके पर जुटी भीड़ को हटाकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और यातायात को सामान्य किया। घटना से यात्रियों में दहशत तो फैल गई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur : मानगो में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ, 2000 आवेदन प्राप्त

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : KSMS में ओणम धूमधाम से मना , सैकड़ो लोगों ने केले के पत्ते पर ग्रहण किया भोग 

जमशेदपुर : केरला समाजम के तत्वाधान में रविवार को गोलमुरी स्थित KSMS स्कूल में केरल के सबसे जीवंत त्योहार ‘ओणम’ का जश्न मनाया गया । हालांकि इस साल ओणम 26…

Spread the love

Jamshedpur : मनपीटा में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर का ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण कार्य रोकने की मांग

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मनपीटा गांव में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time