Jamshedpur : मनीफीट में सब्जी दुकानदारों को हटाने पहुंची टीम का हुआ भारी विरोध, दो माह की मिली मोहलत 

जमशेदपुर : मनीफीट टीओपी चौक के समीप वर्षों से दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे सब्जी दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध किया। सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सह मजदूर नेता बंटी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के समर्थन में खड़े हो गए। विरोध के दौरान सड़क जाम किए जाने से बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और दुकानदारों को वार्ता के लिए बुलाया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से सुनील सिंह, बर्मामाइंस थाना प्रभारी, टेल्को थाना प्रभारी, गोविंदपुर थाना प्रभारी तथा दुकानदारों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। दुकानदारों की ओर से बंटी सिंह और आजसू नेता अप्पू तिवारी ने पक्ष रखा।

वार्ता में फिलहाल दुकानदारों को दो माह की मोहलत देने पर सहमति बनी है। इस अवधि में दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने को लेकर बातचीत की जाएगी।

बंटी सिंह ने कहा कि वर्षों से दुकान लगाकर परिवार चला रहे लोगों को अचानक हटाना उचित नहीं है। दुकानदारों को हटाने से पहले टाटा कंपनी को उनके लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। कंपनी की ओर से जेमको से मनीफीट मार्ग में दुकान लगाने की बात कही जा रही है, जबकि दुकानदार डीवीसी के समीप स्थान उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

बंटी सिंह ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर होने वाली अगली वार्ता में सकारात्मक समाधान नहीं निकला तो दुकानदारों के हित में आंदोलन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कंपनी गेट जाम करने की भी चेतावनी दी गई। आंदोलन में मुन्ना चौबे, चिंटू सिंह, अप्पू तिवारी, हृतिक चौबे, सविता सिंह, शांति देवी, पिंकी सिंह समेत सैकड़ों युवा, महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri :  एचईसी कॉलोनी साइड 5 में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि एवं खूंटी पूजन

मुरी : आगामी शारदीय महोत्सव को लेकर साइड 5 स्थित श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि एवं खूंटी पूजन हुआ। प्रधान पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time