Jamshedpur: छठा झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 8 दिसंबर से, राहुल रॉय और नितेश कश्यप बढ़ाएंगे ‘अवार्ड नाइट’ की शोभा

जमशेदपुर:  सिनेमा और संस्कृति प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्ष 2018 में शुरू हुए झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JNFF) का छठा संस्करण 8 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

फिल्मों की प्रदर्शनी 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगी और इस दौरान दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। फाउंडर संजय उदय सत्पथी और राजू मित्रा ने बताया कि निशुल्क एंट्री पास करीम सिटी कॉलेज, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आरबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और असमा इंडिया आदित्यपुर से आईडी प्रूफ दिखाकर लिए जा सकते हैं। आयोजकों ने खास तौर पर कॉलेज के छात्रों से इस महोत्सव में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे सामाजिक जागरूकता और सुदृढ़ीकरण में योगदान दे सकें।

महोत्सव का समापन 13 दिसंबर 2025 को XLRI ऑडिटोरियम में ‘अवार्ड नाइट’ के साथ होगा। समारोह की शुरुआत झारखंड के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झॉलीवुड कलाकारों की भागीदारी से होगी। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय और झारखंड के प्रसिद्ध गायक नितेश कश्यप का भव्य स्वागत किया जाएगा। ये दोनों अतिथि विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।

इस अवसर पर कला में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को ‘झारखंड सम्मान’ से भी नवाजा जाएगा। महोत्सव के संरक्षक भरत सिंह, सुखदेव महतो, पूर्वी घोष, मिथिलेश कुमार और अरुण बकरेवाल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रिएटिव डायरेक्टर डॉ. शालिनी प्रसाद और वरिष्ठ सदस्य नेहा तिवारी, डॉ. जे यन दास, बीपेंद्र सिन्हा, उदय साहू, दीपिका बनर्जी, एन के सिंह और यूनिट हेड शिवांगी सिंह योगदान दे रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: सेल गुवा के नए मुख्य महाप्रबंधक बनने पर क्षेत्र में खुशी, चंद्रभूषण कुमार ने बताई विकास की रूपरेखा

Spread the love

Related Posts

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में कराटे स्वर्ण पदक विजेता युवराज सरदार व बॉक्सर शुभ्रा ज्योति सम्मानित

पोटका : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time