Jamshedpur: अखिल भारतीय हड़ताल रही पूरी तरह सफल, बेफी ने कर्मचारियों को दी बधाई

जमशेदपुर: सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन (बेफी) के अध्यक्ष सुजय राय ने 9 जुलाई 2025 को आयोजित अखिल भारतीय आम हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सभी बैंककर्मियों और अधिकारियों को बधाई दी है।

सुजय राय ने विशेष रूप से स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के लिए सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ मजबूत जनविरोध का प्रतीक बनी है, जिसे केंद्र सरकार ने लागू किया है।

बेफी अध्यक्ष ने कहा कि बैंक कर्मियों की एकता और संगठित प्रयास से यह हड़ताल पूरी तरह सफल रही। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को देशभर के कर्मचारी वर्ग ने सिरे से खारिज कर दिया है।

सुजय राय ने सभी ग्राहकों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस हड़ताल के आयोजन में सीधा या परोक्ष रूप से समर्थन देकर सहयोग की भावना दिखाई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक आंदोलन में जनसहभागिता का आदर्श उदाहरण बताया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राजस्व संग्रहण पर उपायुक्त की सख्ती, विभागों को दिए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time