Jamshedpur: कपाली में कार- बाइक चोरी का प्रयास नाकाम, युवक गिरफ्तार

सरायकेला: कपाली ओपी क्षेत्र में 4 दिसंबर की देर रात एक युवक कार और मोटरसाइकिल की चोरी करने के प्रयास में पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे हुई। गौसनगर साल बागान निवासी अफजल फैज ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के बाहर खड़ी कार और मोटरसाइकिल का लॉक एक संदिग्ध युवक खोलने की कोशिश कर रहा है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र में सघन जांच-पड़ताल शुरू की। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें युवक वाहन का लॉक तोड़ते दिखा।

 

 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गौसनगर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की। जांच में संदिग्ध युवक की पहचान मोहम्मद सलामत अंसारी (23 वर्ष) के रूप में हुई, जो गौसनगर फुटबॉल मैदान स्थित बिस्मिल्लाह हॉल के पास रहता है। पुलिस ने उसे उसके ठिकाने से हिरासत में लिया।

 

पूछताछ में आरोपी चोरी के प्रयास में शामिल होने से इनकार करता रहा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ वाहन चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।

 

 

सलामत अंसारी को गुरुवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह किसी संगठित वाहन चोरी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है या उसने पहले भी ऐसी घटनाएं की हैं।

 

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और कहा कि समय रहते कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Spread the love
  • Related Posts

    Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

    जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

    Spread the love

    Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

    आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *