Jamshedpur: जमशेदपुर में करोड़ों की फर्जी बिलिंग, लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल गिरफ्तार

जमशेदपुर: डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआइ) ने जमशेदपुर में एक बड़े टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग मामले में कार्रवाई करते हुए लोहा कारोबारी प्रमोद कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

 

यह कार्रवाई पटना जोनल यूनिट के अतिरिक्त महानिदेशक ज्योति कुमार बुगुना के निर्देश पर और अतिरिक्त निदेशक सार्थक सक्सेना के नेतृत्व में की गई।

 

डीजीजीआइ को इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद टीम ने प्रमोद अग्रवाल के डाल्टनगंज स्थित ठिकानों पर लगातार तीन दिन तक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध लेन-देन के सबूत बरामद किए गए।

 

इसके बाद व्यापारी को गुरुवार देर रात डाल्टनगंज से गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया।

 

साकची स्थित डीजीजीआइ कार्यालय में आरोपी से घंटों पूछताछ की गई और उसके बयान रिकॉर्ड किए गए। इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। शुक्रवार को मेडिकल जांच पूरी होने के बाद उसे आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

 

डीजीजीआइ अधिकारियों के अनुसार, जांच अब भी जारी है। प्रारंभिक निष्कर्ष बताते हैं कि फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी का यह नेटवर्क बड़ा और व्यवस्थित था। अधिकारियों को आशंका है कि आने वाले दिनों में कुछ और कारोबारियों और फर्मों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : दानदाताओं के सम्मान में एफटीएस ने नई पीढ़ी को भी जोड़ा सेवा अभियान से, वर्ष 2026-27 के दौरान प्रत्येक दानदाता परिवार का होगा सम्मान

    जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस), जमशेदपुर चेप्टर की ओर से रविवार को आशियाना गार्डन्स में अपने दानदाता परिवारों के सम्मान में एक विशेष दाता सम्मान समारोह का आयोजन…

    Spread the love

    Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन ने सामाजिक एकजुटता और महिला सहभागिता पर दिया जोर, पूर्वी सिंहभूम की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

    जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन, झारखंड जोन-6 के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) शाखा की नवगठित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण एवं मिलन समारोह रविवार को जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time