jamshedpur : बरसोल थाना पुलिस ने यात्री बस से 8 किलो गांजा किया बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बरसोल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से पुलिस ने 8 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली मिली थी कि ओडिशा से पश्चिम बंगाल जाने वाले एक यात्री बस में गांजे का खेप जा रहा है। उसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की। हालांकि, बस के चालक को इसकी भनक लग गयी उसने कच्चे रास्ते से बस को ले जाने का प्रयास किया, मगर पुलिस की सक्रियता से बरसोल थाना क्षेत्र में यात्री बस को धर दबोचा गया।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : पुलिस ने टेंपो चोरी के मामले में तीन दिन बाद भी नहीं की कोई कार्रवाई

जल्द ही जमशेदपुर भी नशा मुक्त जिला होगा – पुलिस अधीक्षक

तलाशी लेने पर उसमें से 8 किलो गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बस के कंडक्टर के मिली भगत से ही गांजा का कारोबार चल रहा था। कंडक्टर जयंत दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि नशा के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं पड़ोसी जिला सरायकेला के आदित्यपुर से ब्राउनशुगर का कारोबार समाप्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस भी इसी प्रयास में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जमशेदपुर में भी स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। जल्द ही जमशेदपुर भी नशा मुक्त जिला होगा इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गौ कृपा कथा के दूसरे दिन साध्वी श्रद्धा गोपाल ने समझाया गौसेवा का महत्त्व, शहर के कई जाने माने जनप्रतिनिधि भी हुए सम्मिलित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time