Deoghar : देवघर सब्जी मंडी में भीषण आग, 45 दुकान जली, करोड़ों का नुकसान

देवघर : देवघर सब्जी मंडी में शुक्रवार देर रात भीषण अग्निकांड में 45 दुकानें जलकर राख हो गई। इस हादसे में करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन हादसा इतना भीषण था कि सुबह 10 बजे तक भी जले मलबे से धुंआ उठ रहा था। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भारी आक्रोश है। दुकानदारों का कहना है कि तीन दिन पहले भी सब्जी मंडी के दो दुकानों में आग लगा दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : अर्थ एन्क्लेव के दो फ्लैट में चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

एसडीओ ने मुआवजा देने की घोषणा की

अगर उस घटना में प्रशासन कार्रवाई करती तो 45 दुकान नहीं जलती। दुकानदारों का आरोप है कि आग खुद से नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों ने लगाई है। वहीं हादसे की जानकारी पाकर देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, नगर आयुक्त राहुल कुमार सिन्हा, सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा, नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। एसडीओ ने दुकानदारों को तत्काल मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही सब्जी मंडी के सुदृढ़ीकरण की भी बात कही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टुसु मेले में अमरप्रीत काले ने बजाया ढोल, किया डांस – देखें वीडियो

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया में लैम्पस की सरकारी जमीन पर चला प्रशासनिक डंडा, मापी के बाद 15 दिनों में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम

बहरागोड़ा : अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा के सख्त निर्देश पर मानुषमुड़िया पंचायत स्थित लैम्पस भवन के पीछे अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time