Jamshedpur: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती, विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया संदेश

जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया.

विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया संदेश
विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सम्पूर्ण जीवन अदम्य साहस, त्याग और दृढ़ संकल्प की अनुपम मिसाल है. उन्होंने कहा कि नेताजी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं में आजादी के लिए लड़ने का जज्बा पैदा किया.

भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा का संदेश
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा वर्ग उनके आदर्शों पर चलकर अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाएं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: तैलिक साहू महासभा ने नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करने का किया आह्वान 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time