जमशेदपुर: जमशेदपुर में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा साकची आम बगान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की गई.
जिलाध्यक्ष का संदेश
जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि नेताजी के सोच और विचार उनके परिकल्पना पर चलने की जरूरत है. उन्होंने नेताजी की जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए.
उपस्थित अतिथि
इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, शिवलोचन साह, राहुल जिला सचिव अशोक साहू, सत्यदेव प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सागर साहू, गौतम साहू विकास कुमार, नंदकिशोर साहू, कमलेश साहू आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Patamda: नेताजी की जयंती पर चंद्रशेखर टुडू ने कहा – नेताजी ने निडर कार्यों से पीढ़ियों को किया प्रेरित
There is no ads to display, Please add some



















































