पटमदा: पटमदा के बेलटांड़ चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नेताजी सुभाष संस्कृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया और अपनी क्रांतिकारी दृष्टि और निडर कार्यों से पीढ़ियों को प्रेरित किया.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Bahragora: शिशु उद्यान परिसर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती में शामिल हुए मंत्री और विधायक
There is no ads to display, Please add some



















































