Jamshedpur: जमशेदपुर में 1 नवंबर से ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप का होगा आगाज़, 165 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

जमशेदपुर:  दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट झारखंड और इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरी पूर्वी क्षेत्रीय ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से दृष्टिहीन दिव्यांग पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है।

प्रतिभागी टीमें और खिलाड़ी
इस चैंपियनशिप में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 165 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
पुरुष वर्ग: 8 टीमें (पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार और मेजबान झारखंड) – कुल 88 खिलाड़ी।
महिला वर्ग: 7 टीमें (पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और बिहार) – कुल 77 खिलाड़ी।

मैच प्रारूप और कार्यक्रम
प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। पहले दिन से लीग मैच शुरू होंगे। हर दिन महिला और पुरुष वर्ग में 8-8 मैच खेले जाएंगे। अंतिम दिन नॉकआउट आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में विजेता, उप विजेता और द्वितीय उपविजेता टीमों को समापन समारोह में पुरस्कार, प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रशासन और तकनीकी सहयोग
इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन द्वारा मैचों के संचालन के लिए 12 तकनीकी अधिकारी और 20 वॉलिंटियर नियुक्त किए गए हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रमुख प्रायोजक और सहयोगी
मुख्य प्रायोजक: चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट जमशेदपुर, चाइल्ड हेल्प फाउंडेशन
सह-प्रायोजक: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब, टाटा स्टील फाउंडेशन – सबल, कृष्णा डायमंड, परिवर्तन और युवा

दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट झारखंड के निर्देशक जगन्नाथ बेहरा ने बताया कि झारखंड को मेजबानी के लिए चयन किया गया क्योंकि पूर्व में भी नेत्रहीन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता यहां सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप से दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल और आत्मविश्वास के नए अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर सचिव राजकुमार सिंह, प्रवक्ता श्याम कुमार शर्मा, नरेश कुमार और सचिन कुमार सिंह ने भी प्रेस वार्ता को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में गांव-गांव पहुंच रहे संजीव सरदार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची में धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल तक, प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी करेंगी प्रवचन

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल (मंगलवार, बुधवार,…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना का प्रभार संभालते ही एक्शन में आए आनंद मिश्रा, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को बस स्टैंड से दबोचा

जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के पास से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time