Blood Donation : मां बमलेश्वरी युवा संस्था के रक्तदान शिविर में 88 यूनिट रक्त संग्रह, शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

जमशेदपुर : मां बमलेश्वरी युवा संस्था आनंद नगर बागबेड़ा द्वारा स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के पुण्यतिथि पर छठा रक्तदान शिविर का आयोजन आर पी पटेल हाई स्कूल जुगसलाई में किया गया । जिसमें कुल 88 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इससे पहले रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं कार्यक्रम के संयोजक एवं संरक्षक शिलानाथ सिंह ने स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के चित्र पर माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार सिंह,आजसू के जिला अध्यक्ष  कन्हैया सिंह, जिला परिषद  कुसुम पूर्ति, सैल्यूट तिरंगा के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी,समाजसेवी बड़े लाल दुबे, जुगसलाई क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, बंटी सिंह ,वार्ड नंबर 19 की वार्ड पार्षद राखी सिंह उपस्थित रही । इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से बमलेश्वरी युवा संस्था के श्याम साहु, पप्पू कुमार साह,राजेश कुमार सिंह ,संजय साहू,भुवन साहू रंजीत सिंह, कॉलेश्वर पांडे,परशुराम सिंह, सूरज सिंह राजन मिश्र, सुमन दूबे, शैलेंद्र सिंह, टिंकू सिंह, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, शेखर सिंह, अभय सिंह, मुकेश शर्मा, प्रवीण प्रसाद, रंजन पांडे विश्वजीत सिंह, सूरज प्रताप सिंह, राहुल अग्रवाल, अरुण साहु, अजय साहू, सनी यादव, अभिषेक सिंह, राजा वर्मा, सोनू साहू, रीमा देवी, मानवती वर्मा, अलीशा साहू, राहुल अग्रवाल, मनोज यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : CITY SP कुमार शिवाशीष ने सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के दिए निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time