Jamshedpur : CITY SP कुमार शिवाशीष ने सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड के कई जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर जिला प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। जमशेदपुर में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कोर्ट के गेट संख्या एक से लेकर गेट संख्या तीन तक सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में झारखंड के कई जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इससे पहले जमशेदपुर के प्रमुख शिक्षण संस्थान एक्सएलआरआई को भी ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है, केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पहले प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया, घर वालों का विश्वास जीता फिर लाखो के गहने लेकर फरार होने से पहले पकड़ी गई शातिर युवती


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time