Jamshedpur : जिला अग्रवाल सम्मेलन का होली मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम ज़िला अग्रवाल सम्मेलन (अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की एक इकाई) द्धारा ज़िलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में बाबा श्याम के सान्निध्य मे साकची बाजार शिव श्याम मन्दिर प्रांगण मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने हर्षाेल्लास के साथ अबीर-गुलाल सहित फूलों की होली खेली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मौके पर अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष उमेश शाह ने कहा कि होली का यह पावन त्योहार रंगों के साथ-साथ समाज को जोड़ने, आपसी मतभेद मिटाने और प्रेम व सद्भाव को मजबूत करने का पावन पर्व है।

समाज के बच्चो द्वारा रंगा रंग प्रस्तुति के साथ स्थानीय कलाकारो ने भी पुराने गीत पेश कर सबका दिल जीत लिया। रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनो का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोगो के साथ महिला शक्ति की भी उपस्थिति रही। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पहले प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया, घर वालों का विश्वास जीता फिर लाखो के गहने लेकर फरार होने से पहले पकड़ी गई शातिर युवती

Spread the love

Related Posts

Bahragora : गलवान के वीर सपूत गणेश हांसदा को बहरागोड़ा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पैतृक गाँव में गूँजा अमर रहे का नारा

बहरागोड़ा : मातृभूमि की रक्षा के लिए साल 2020 में गलवान घाटी में अपनी शहादत देने वाले वीर जवान गणेश हांसदा की याद में मंगलवार को उनका छठा शहादत दिवस…

Spread the love

Potka : मुक्तेश्वर धाम मेले में श्रद्धालुओं को मिली शुद्ध पेयजल की सुविधा, शाह स्पंज ने उपलब्ध कराया पानी टैंकर

पोटका: भीषण गर्मी को देखते हुए हरिणा स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम में आयोजित पांच दिवसीय रोजो संक्रांति मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time