जमशेदपुर में पीजी में रहकर इस तरह के कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है युवती, गोविंदपुर पुलिस कर रही है पुछताछ
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर गरुड़बासा में अजीबों गरीब किस्सा सामने आया है. जिसमें एक युवती ने गोविंदपुर के युवक को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके घर के कार्यक्रम में हिस्सा ली और फिर लाखों के गहने पार कर दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक निखिल सिंह के घर से जेवरात व नगद की चोरी हो गयी. युवक निखिल सिंह ने बताया कि युवती का नाम पूजा पांडेय है, जो पीजी में रहती है. पूजा की शादी निखिल से होने वाली थी. तभी निखिल का जनेऊ कार्यक्रम था, जिसमें पूजा हिस्सा लेने पहुंची थी. वह धीरे-धीरे घर वालों का विश्वास जीतते गयी. इसी दौरान युवक ने विश्वास करके अपनी अलमारी की चाभी उसे दे दी.6 मार्च को युवक की बुआ जनेऊ कार्यक्रम संपन्न होने के बाद घर जाने वाली थी.
अलमारी में बुआ का मंगलसूत्र था, जिसके लिए उसे बार बार चाभी की मांग युवक द्वारा की जा रही थी.परंतु युवती चाभी नहीं दे रही थी. वह कुछ न कुछ बहाना करके टालने की कोशिश करने लगी. ऐसा ही उनके पड़ोस में भी हुआ. वह युवक के पड़ोसियों का भी विश्वास जीतकर उनके अलमारी की चाभी और गहने गायब कर चुकी है.इस घटना के बाद सभी के होश उड़ गये. तब पता चला कि पूजा इससे पहले भी शादी कर चुकी है और उसके दो-दो बच्चे है.वह युवकों को अपने जाल में फंसाती है और उनसे शादी का झांसा देकर जेवरात गायब कर देती है. फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस युवती से साथ थाने में पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
There is no ads to display, Please add some


















































