घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में पार्टी के स्टार प्रचारक गांव-गांव पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के कई सुदूर गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। संजीव सरदार ने कहा कि स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन ने जिस विकास की नींव रखी थी, उसे अब उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं।
संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने दावा किया कि आज हर गांव में झामुमो के पक्ष में एकतरफा रुझान दिखाई दे रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने तीर-धनुष के निशान के पक्ष में नारे लगाकर झामुमो को समर्थन दिया।
उसी दिन पोटका विधायक संजीव सरदार और बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने संयुक्त रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया। दोनों विधायकों ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और 11 नवंबर को झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गांवों में दोनों लोकप्रिय विधायकों को देखकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल नजर आया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर में जदयू ने मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
There is no ads to display, Please add some



















































