जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट गेट के पास गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे एक जोरदार सड़क हादसा हुआ। साकची से सुंदरनगर जा रही एक यात्री बस ने पीछे से आ रही कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।
टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त करने की तैयारी में है और जाम हटाने के लिए कार्यवाही कर रही है।
There is no ads to display, Please add some



















































