Jamshedpur: धुर्वा डैम में गिरी कार – जमशेदपुर कोर्ट के जज के दो बॉडीगार्ड एवं ड्राइवर की मौत

जमशेदपुर:  रांची के धुर्वा डैम से जमशेदपुर कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज के दो पुलिस बॉडीगार्ड सत्येंद्र कुमार और उपेंद्र कुमार सिंह और सरकारी चालक रोबिन कुमार का शव बरामद किया गया। तीनों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक जवानों के साथ दो हथियार और एक क्षतिग्रस्त कार भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देर रात वाहन अनियंत्रित होकर डैम में गिर गई। वाहन में सवार सभी लोग मौके पर ही काल के गाल में समा गए. सुबह स्थानीय लोगों ने डैम में वाहन दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

नगरी थाना की पुलिस ने डैम से तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच, एक और व्यक्ति की तलाश जारी है, जिसे वाहन में होने की संभावना बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी ठंड और जोखिम भरे माहौल में पुलिस जवान और चालक डैम तक क्यों पहुंचे और आखिर हादसा कैसे हुआ।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: माचिस से खेल रहे थे बच्चे – जल कर ख़ाक हुआ फ्लैट, निवासियों ने महिला पर जताया संदेह

Spread the love

Related Posts

Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

Spread the love

Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time