Chaibasa: राज्य स्थापना दिवस का उत्साह, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने चाईबासा में धरती आबा को किया नमन

चाईबासा:  “धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चाईबासा शहर के बस स्टैंड चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई।

राजस्व एवं भूमि सुधार सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा सहित जिले के कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर नमन किया।

इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, नगर परिषद के पदाधिकारी, स्थानीय थाना प्रभारी और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और उनकी संघर्ष गाथा को याद किया।

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि— “भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। 25 वर्ष की उम्र किसी भी राज्य के लिए युवा अवस्था होती है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि विकास की गति को और तेज करें। राज्य सरकार झारखंड के लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।”

उन्होंने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने झारखंड स्थापना दिवस पर जनता को बधाई दी और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: माचिस से खेल रहे थे बच्चे – जल कर ख़ाक हुआ फ्लैट, निवासियों ने महिला पर जताया संदेह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

कैनरा बैंक लूट के अगले ही दिन वारदात, महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time