Jharkhand: 25 साल का हुआ झारखंड, प्रदेशभर में उत्सव – राज्यपाल और CM ने दी श्रद्धांजलि

रांची:  झारखंड आज अपनी स्थापना का 25वां वर्षगांठ मना रहा है। आज का दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक और बेहद शुभ है क्योंकि 150 साल पहले, सन 1875 में, खूंटी के उलिहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। उनकी 150वीं जयंती के मौके पर पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के शहीद स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। वहीं, राजभवन में राज्यपाल और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन हमारे पुरखों के संघर्ष, बलिदान और आत्मसम्मान को याद करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और फुलो-झानो जैसे वीरों की विरासत से प्रेरित होकर झारखंड आज विकास, संस्कृति और पहचान की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सभी नागरिकों के सम्मान, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और परिवारों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। सीएम ने कहा, “हम सब मिलकर अपने पुरखों के सपनों का समृद्ध और सशक्त झारखंड बनाएंगे।”

राजकीय कार्यक्रम और उपस्थित अतिथि

मोरहाबादी मैदान में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक राजकीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू उपस्थित थे।

सम्मानित अतिथियों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकार, महुआ माजी, आदित्य प्रसाद साहू, प्रदीप कुमार बर्मा, और विधायक सीपी सिंह शामिल थे।

योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

आज कुल 10 विभागों की 166 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी कुल लागत 5992 करोड़ रुपये है। इसमें प्रमुख हैं:

  • पथ निर्माण: 2396 करोड़ (66 योजनाएं)

  • जल संसाधन विभाग: 2082 करोड़

  • नगर विकास: 887 करोड़ (24 योजनाएं)

  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता: 61 करोड़ (21 योजनाएं)

  • उच्च एवं तकनीकी शिक्षा: 412 करोड़ (17 योजनाएं)

साथ ही गिरिडीह नगर निगम और रांची स्थित रबींद्र भवन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी हुआ।

राष्ट्रीय नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, बांसुरी स्वराज और अन्य नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भूमि साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और खनिज संपदा से भरपूर एक खूबसूरत राज्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

    मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ हांसदा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, स्थापित होगी प्रतिमा

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया जाहेरगढ़ में रविवार को मुखिया विधान चंद्र मंडी की अध्यक्षता में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ हांसदा की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time