Jamshedpur: CRPF स्थापना वर्षगांठ पर सैनिक सम्मेलन – गूंजी प्रेरणा की बातें, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बाँधा समा

जमशेदपुर:  केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 87वीं स्थापना वर्षगांठ पर रविवार को जमशेदपुर स्थित 106वीं वाहिनी, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) परिसर में भव्य समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. कमांडेंट राजीव कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने शहीदों को सलामी दी और उनके बलिदान को याद किया.

समारोह के दौरान सैनिक सम्मेलन भी आयोजित हुआ. इसमें कमांडेंट राजीव कुमार ने जवानों को संबोधित करते हुए बल के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना की सराहना की. उन्होंने जवानों के उत्साह, साहस और मनोबल को आगे बढ़ाने का संदेश दिया.

जवानों के बीच फिटनेस और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया. जवानों ने पूरे जोश के साथ इसमें भाग लिया. शाम को खेल प्रतियोगिताओं ने वातावरण को और जीवंत बना दिया.

समारोह का सांस्कृतिक भाग सबसे खास रहा. जवानों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों और लघु नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं. इन प्रदर्शनों ने दर्शकों को भावनाओं से भर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी.

दिन का समापन पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ के आयोजन के साथ हुआ, जहाँ सभी अधिकारियों और जवानों ने एक साथ भोजन कर आपसी सहयोग और एकजुटता का संदेश दिया.

यह समारोह न केवल आरएएफ की परंपरा, अनुशासन और वीरता का प्रतीक बना, बल्कि हर सहभागी के लिए यह दिन प्रेरणा और गर्व से भरा रहा.

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jadugora: CRPF स्थापना दिवस पर जवानों की साइकिल रैली, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *