Jamshedpur: धोखे की शादी और मारपीट से से तंग आकर युवती ने लगाई आग, हालत गंभीर

जमशेदपुर:  आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में 12 सितंबर को हुए झगड़े के बाद 25 वर्षीय स्नेहा कुमारी ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। स्नेहा की हालत फिलहाल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घटना के अगले दिन अस्पताल में जाकर स्नेहा का बयान दर्ज किया। उसने बताया कि उसका कथित पति शुभम सिंह ने धोखे से प्रेमजाल में फंसाकर शादी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। स्नेहा ने जब शादी से इंकार किया, तो शुभम ने धमकाकर जबरन शादी रचाई और बाद में लगातार मारपीट करता रहा।

स्नेहा के मुताबिक, बिहार के कैमूर निवासी कृष्णा सिंह उर्फ शिवम सिंह और उसकी पत्नी अनिता उसे लगातार बदनाम करने और प्रताड़ित करने की धमकी देते थे। इससे पहले स्नेहा धनबाद थाने में भी शिकायत कर चुकी थी, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Special Trains: त्योहारों पर रेलवे का तोहफा, नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

 

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *