Jamshedpur : राजस्थान सेवा सदन व शिव मंदिर के निर्माण व जीर्णोद्धार में दीपक अग्रवाल रामूका का है अतुलनीय योगदान

सामाजिक योगदान के लिए जनता से महंगा समर्थन, वोट देने की अपील

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् चुनाव में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका पहचान के मोहताज नहीं हैं. शहर के दर्जनो सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में से जुड़े दीपक अग्रवाल रामूका के कार्यकलाप की सर्वत्र चर्चा है. मारवाड़ी समाज में भी उनकी एक अलग पहचान है. जिसके कारण समाज की विभिन्न संस्थाओं (मारवाड़ी युवा मंच, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी सिहंभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन) की ओर से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की गई है. वे एक चर्चित और जनसेवा के लिए जाने जाने वाले युवा समाजसेवी हैं,जिनके जीवन का उद्देश्य ही आम जनता की निष्ठापूर्वक सेवा करना है, पेशे से व्यवसायी, उच्च शिक्षित दीपक अग्रवाल रामूका जुगसलाई नगर परिषद् के लिए होने वाले आम चुनाव में अपने वार्ड संख्या 12 में पार्षद पद का चुनाव वे आम जनता की सेवा करने और अपने वार्ड का समूचित विकास और उसमें व्याप्त आमजनता की समस्याओं को निष्ठापूर्वक समाधान करने के उद्देश्य से आये हैं, जुगसलाई नगर परिषद् क्षेत्र में ही वार्ड संख्या 12 में अवस्थित राजस्थान सेवा सदन अस्पताल और श्री राजस्थान शिव मन्दिर है, जिसके सर्वांगीण विकास के मजबूत कार्य दीखाई दे रहें हैं, निश्चित रूप से इन कार्यों में एक निष्ठावान पदाधिकारी के रूप में दीपक अग्रवाल रामूका का बहुत बड़ा योगदान है, अपने वार्ड संख्या 12 की समस्याओं को सुलझाने के लिए दीपक अग्रवाल रामूका सदैव सक्रिय भूमिका में रहते हैं. जुगसलाई नगर परिषद् के वार्ड संख्या 12 के लिए वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी युवा समाजसेवी दीपक अग्रवाल रामूका ने कहा कि वे पार्षद पद पर निर्वाचित होने पर सदैव आमजनता की सेवा में निष्ठा पूर्वक सक्रिय रहेंगें. उन्होंने मतदाताओं से क्रम संख्या मे 4 में स्थित मोतियों का हार छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में अपराध की योजना बनाते छह अपराधकर्मी गिरफ्तार,  तीन अवैध पिस्तौल व भारी मात्रा में गोलियां बरामद

Spread the love

Related Posts

Gua : बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, बालक एवं बालिका वर्ग में जोजोगुटू की टीम बनी विजेता

गुवा : सेल गुवा प्रबंधन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत बाईहातु गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Potka रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी आयोजित

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों ने शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई।‌ सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषय से संबंधित बहुत ही आकर्षक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *