Jamshedpur : उपायुक्त ने कोषागार का किया निरीक्षण, प्रत्येक डीडीओ बिल की निकासी की गहनता से जांच के दिए निर्देश

जमशेदपुर : हजारीबाग कोषागार से अत्यधिक निकासी का मामला प्रकाश में आने के बाद सभी जिलों के उपायुक्त सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सतर्क हो गए हैं. इसी कड़ी में शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने कोषागार का औचक निरीक्षण कर कोषागार के माध्यम से सरकारी विभागों तथा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO’s) द्वारा राशि की निकासी अथवा भुगतान के संदर्भ में पूरी प्रक्रिया पर गहन निगरानी हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला के वित्तीय स्थिति के लेखाजोखा का ब्रेन होता है कोषागार, कोषागार पदाधिकारी यह जरूर सत्यापित कर लेंगे कि डीडीओ के द्वारा प्रेषित विपत्र कोषागार संहिता के नियम के अनुकूल है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि निकासी प्राप्त आवंटन में उल्लेखित दिशा-निर्देश के आलोक में ही की जा रही है।

उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक डीडीओ बिल की गहन जांच करें । उन्होने कर्मियों के मानदेय/ वेतन के भुगतान के संदर्भ में कहा कि स्थापना कर्मी का नाम, पदनाम, जन्म तिथि एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का मिलान ऑनलाइन अथवा सर्विस बुक से करते हुए उसके वेतन भुगतान के पूर्व कार्यालय में उनके वास्तविक रूप से कार्यरत होने के संबंध में संतुष्ट हो लिया जाए। सभी कर्मियों को वेतन भुगतान उसके पक्ष में निर्गत पे स्लिप या सर्विस बुक में अंकित लेखा सत्यापन के आधार पर ही किया जाए। वेतन या पेंशन भुगतान के पूर्व कर्मियों के बैंक खाता संख्या का सत्यापन उसके पासबुक या चेक के आधार पर निश्चित रूप से कर लिया जाए ।

उपायुक्त ने कोषागार में प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थित की जानकारी ली तथा क्लर्क से प्रतिनियुक्ति अवधि पूछा। उपायुक्त द्वारा कोषागार पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से बुक ट्रांस्फर, सब अलॉटमेंट, अनयूज्ड अलॉटमेंट, फ्रेश अलॉटमेंट की जानकारी ली गई। साथ ही जिला में कितना पीएल एकाउंट और पीएल सबहेड है उन सभी का डिलेट मांगे। कोषागार पदाधिकारी को निर्देशित किया है वैसी राशि जो खर्च नहीं हो पाएगी उनको संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर सरेंडर करायें । उन्होने प्रत्येक सप्ताह एसी/डीसी विपत्र समायोजन और पीएल खाता की समीक्षा हेतु निर्देशित किया। मौके पर कोषागार पदाधिकारी श्री सीताराम प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : NTTF में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का आयोजन, प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया जूडो–कराटे का प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी चिड़िया में वैदिक मंत्रोच्चारण कर स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया गया

स्वामी दयानंद सरस्वती, देशभक्त एवं महान चिंतक थे :  प्राचार्य गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में स्कूल के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पणिनि की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन…

Spread the love

Jamshedpur : घर-घर सर्वे कर छुटे हुए बच्चों का स्कूलों में होगा नामांकन, ‘स्कूल रुआर 2026’ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर उपायुक्त ने दिया जोर

सबसे ज्यादा ड्राप आउट बच्चों को स्कूल में नामांकित करने वाले व्यक्ति को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time