Jamshedpur: उपायुक्त के निर्देश पर एक्शन में आई खनन टास्क फोर्स, तीन वाहन जब्त

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनन टास्क फोर्स ने सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन करते हुए तीन वाहनों को जप्त कर तीन प्राथमिकी दर्ज की गई. खनन कार्यालय की टीम ने आजादनगर थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या JH05AG-9216 को पकड़ा. वाहन को मौके पर ही जप्त कर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापा, लाल रंग का ट्रैक्टर बरामद
बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलूंग घाट, स्वर्णरेखा नदी में जांच के दौरान एक लाल रंग का ट्रैक्टर नदी से बालू उठाते हुए पाया गया. ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन, इंजन या चेचिस नंबर अंकित नहीं था. वाहन को जप्त कर बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

पोटका में अवैध गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई
पोटका अंचल अधिकारी की अगुवाई में पोटका थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. तिरिलडीह में वाहन संख्या JH05CQ-3828 को अवैध रूप से गिट्टी खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया. वाहन को जप्त कर पोटका थाना में विधिवत प्राथमिकी दर्ज की गई. जिले में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि खनिज माफिया पर सख्ती जारी रहेगी. उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे स्थानीय स्तर पर निगरानी और कार्रवाई को प्राथमिकता दें.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का त्वरित एक्शन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *