आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई पुलिस कार्रवाई में एक जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया. यह मामला आदित्यपुर-गम्हरिया सरकारी स्कूल के समीप घटित हुआ था, जहां अभियुक्त लालबाबू यादव और उसके साथियों द्वारा वादी पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमला किया गया था.
पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं. घटना के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस ने छापामारी दल का गठन किया. कार्रवाई करते हुए लालबाबू यादव (उम्र 48, निवासी मोतीनगर, बड़ा गम्हरिया) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
कंपनी में लाखों की चोरी, संदीप दास उर्फ हगरू धराया
दूसरे मामले में अपैक्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, फेज-6 में हुई लाखों रुपए के सामानों की चोरी के मामले में संदीप दास उर्फ हगरू को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक छापामारी दल ने उसे सतवाहनी, पुराना हरि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद 19 पीस एल्युमिनियम प्लेट बरामद किए गए. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
दोनों मामलों में आदित्यपुर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने न केवल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की, बल्कि आमजन में कानून व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है.
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: खदान में फंसा 100 टन का डम्फर, अचानक बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
There is no ads to display, Please add some



















































