West Singhbhum: खदान में फंसा 100 टन का डम्फर, अचानक बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

गुवा: शुक्रवार की शाम सेल की मेघाहातुबुरु खदान के नोर्थ बॉटम क्षेत्र में अचानक हुई मूसलधार बारिश ने सभी को संकट में डाल दिया. भारी बारिश के कारण खदान के निचले हिस्से में जलभराव हो गया, जिससे 100 टन क्षमता वाला एक हौलपैक (डम्फर) कीचड़ और पानी में बुरी तरह फंस गया. घटना के वक्त हौलपैक खनन कार्य में लगा था. तेज बारिश के चलते पल भर में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि डम्फर वहां से निकल नहीं सका. वाहन के भीतर सवार ऑपरेटर और हेल्पर भी खतरनाक स्थिति में फंस गए.

बचाव अभियान चला, सौवेल मशीन बनी जीवन रक्षक
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. सौवेल मशीन को मौके पर भेजा गया और उसकी बकेट के सहारे पहले ऑपरेटर और फिर हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाद में, भारी उपकरणों की मदद से हौलपैक को भी बाहर निकाला गया. तेज बारिश के बावजूद बचाव दल की तत्परता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया. स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा टीमों ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर पूरी स्थिति का निरीक्षण किया. माना जा रहा है कि यदि कुछ और मिनटों की देरी होती, तो स्थिति और विकराल हो सकती थी.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: PVTG महिलाओं के प्रयासों को मिली सराहना, उपायुक्त ने जाना उत्पादन और बाज़ार का हाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time