Jamshedpur: जिला कांग्रेस ने ‘हूल दिवस’ पर वीर सिदो-कान्हू को किया नमन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर जिले के तीन अलग-अलग स्थलों — भुईयाडीह चौक, बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान और तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय — में वीर सपूत सिदो-कान्हू की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया.

इस अवसर पर अपने संदेश में दुबे ने कहा, “जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए 1855 में संथाल समाज के महान वीरों — सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो और झानो — ने अंग्रेजों और साहूकारों के शोषण के खिलाफ हूल क्रांति का शंखनाद किया था. यह आंदोलन कुछ ही समय में जन-जन का आंदोलन बन गया, जिसे कुचलने के लिए अंग्रेजों ने हमारे अनेक वीरों को फांसी दे दी.”

उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल स्मरण का नहीं, बल्कि सीख और संकल्प का दिन है. हमें सिदो-कान्हू के बलिदान से यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि जब-जब अन्याय होगा, तब-तब संघर्ष होगा.

कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, राकेश कुमार तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सामंत कुमार, गुरदीप सिंह, खगेनचंद्र महतो, नलिनी सिन्हा, राजकुमार वर्मा, सुशील घोष, आशीष ठाकुर, मनोज कुमार मन्नू, सीमा मोहंती, नारायण डे, संजय सिंह आज़ाद, रंजीत सिंह, इंतिखाब वास्ती, मोहम्मद सलीम, कुमार गौरव, सन्नी सिंह और निखिल कुमार समेत दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: किताडीह ग्राम सभा ने मनाया हूल दिवस, जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *