Jamshedpur: कक्षा 4 के छात्र की आत्महत्या से दहला बागबेड़ा, जिला शिक्षा विभाग ने शुरू की जाँच

जमशेदपुर:  बागबेड़ा के कीताडीह स्थित सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के 13 वर्षीय छात्र नवनीत कुमार की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। नवनीत ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद जिला शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना से ठीक कुछ घंटे पहले स्कूल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने नवनीत को कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई थी।

परिवार ने दावा किया है कि नवनीत के हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। उन्हें आशंका है कि स्कूल में किसी से झड़प हुई थी। दोस्तों ने भी विवाद की बात कही है।

नवनीत के पिता तुलसी कुमार ने बागबेड़ा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन को विवाद की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया।

घटना के दिन नवनीत दोपहर एक बजे स्कूल से घर लौटा था। पिता घर के काम में लगे थे और छोटी बहन बाहर खेल रही थी। नवनीत अपने कमरे में गया और कुछ ही देर बाद उसने फांसी लगा ली। बहन जब कमरे में गई तो उसने भाई को फंदे पर लटका देखा। परिजन घबराकर उसे टीएमएच लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि आज के समय में बच्चों की मानसिक स्थिति को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने घटना को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि “बिना किसी गंभीर कारण के कोई बच्चा इतना बड़ा कदम नहीं उठा सकता।” उन्होंने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पेड़ों की अवैध कटाई और पुरानी इमारत ढहाने पर मुखिया व ग्रामीणों ने जताया कड़ा विरोध, वन विभाग से की जांच की मांग

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों की कटाई और एक पुरानी सरकारी इमारत को बिना किसी पूर्व सूचना के ढहाए जाने का एक…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा विधायक ने आपूर्ति व सहकारिता विभाग की समीक्षा की, मनमानी करने वाली गैस एजेंसियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वन विश्रामागार में विधायक समीर कुमार मोहंती की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति एवं सहकारिता पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनता को नियमित राशन देने, डाकिया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time