Jamshedpur: पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर का समापन, स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने दिखाया कौशल

जमशेदपुर:  जिला मुख्यालय भारतीय स्काउट एंड गाइड, पूर्वी सिंहभूम, साकची के परिसर में आयोजित राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर का समापन 26 सितंबर 2025 को सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुआ। यह शिविर 22 से 26 सितंबर तक राज्य संगठन, झारखंड के निर्देशानुसार चला।

इस शिविर में जिले के प्रमुख विद्यालयों के 50 स्काउट और गाइड्स ने भाग लिया। इनमें बिष्टुपुर कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी का डी बी एम एस, कदमा का चिन्मया विद्यालय, बिष्टुपुर सीक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी बिष्टुपुर और केंद्रीय विद्यालय जमशेदपुर के छात्र-छात्राएँ शामिल थे।

शिविर में बच्चों को कंपास, नोटिंग, प्राथमिक उपचार परियोजना, कार्य लॉग बुक और समाज सेवा जैसी गतिविधियों में उनकी योग्यता के अनुसार जांच से गुजरना पड़ा। प्रशिक्षक स्काउट नीरज कुमार शुक्ला, धीरज रंजन, नवीन पांडा, गाइड संगीता मिश्रा, दलजीत कौर एवं एस ममतेश्वरी ने बच्चों की मार्गदर्शन और परीक्षक के रूप में कार्य सफलतापूर्वक किया।

शिविर के समापन अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्हें पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की प्रशंसा की और आगामी जांच चयन शिविर की शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रैंड कैंप फायर से हुई और कैंप फायर गीत के साथ बच्चों ने आकर्षक नृत्य, नाटिका, गीत और संगीत प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि ने जिला मुख्यालय में पर्याप्त शौचालय और मैदान मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया। शिविर का समग्र संचालन जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव चंद्रमणि मोदी ने प्रस्तुत किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time