Jamshedpur: कीताडीह में बिरसा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की धूम, ग्रामसभा ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  आज कीताडीह ग्राम सभा में झारखंड और आदिवासी गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गांव और आसपास के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और उत्सव की धूम देखने लायक थी।

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे, जिनमें अशोक भृंगराज, मनोज मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी नंदा तांती, बागबेड़ा की मुखिया मायावती टुडू और द्रोपदी मुंडा शामिल थे। सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलकर झारखंड और इसकी प्राकृतिक संपदा की रक्षा की जाएगी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सभा के सभी सदस्यों ने अहम योगदान दिया। इसमें ईडन टोपनो, लक्ष्मी बोदरा, संजय बरला, जोगिंदर राव, बल्लू मनोज, रोशन हेंब्रम, राम हेंब्रम, सुखमति चक्रधर, रजनी, विक्की कंदील, अजय श्याम, सुंदर आशा, इच्छा गुड्डू और खेल सोरेन विशेष रूप से सक्रिय रहे।

समारोह के दौरान यह संदेश दिया गया कि आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज के दौर में झारखंड की जल-जंगल-ज़मीन की सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time