Jamshedpur : गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर 17 से 25 नवंबर तक कोल्हान में भव्य धार्मिक समागम

  • पटना साहिब के सहयोग से सभी गुरुद्वारों में आयोजित होंगे कार्यक्रम भगवान सिंह

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को समर्पित भव्य धार्मिक समागम 17 नवंबर से 25 नवंबर तक कोल्हान के विभिन्न गुरुद्वारों में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब के सहयोग से किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि पटना साहिब से कथावाचक, हजूरी रागी जत्था एवं टाडी जत्था भेजे जा रहे हैं, जिससे सभी गुरुद्वारा समितियों को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Nalanda : धान की फसल के नुकसान का आकलन करे सरकार, विशेष दल बनाए जाएं – सरयू राय

गुरुद्वारों की तय हुई तिथियां, 25 नवंबर को मानगो में सेंट्रल दीवान

बैठक में विभिन्न गुरुद्वारों की तारीखें तय की गईं — 17 नवंबर को नामदा बस्ती गुरुद्वारा (सुबह 10 से 12 बजे और शाम 7 से 9 बजे), 18 नवंबर को दिन में गोल पहाड़ी गुरुद्वारा और शाम को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा, 19 नवंबर को दिन में चाईबासा गुरुद्वारा और शाम को चक्रधरपुर गुरुद्वारा, 20 नवंबर को दिन में कदमा गुरुद्वारा और शाम को तीनप्लेट गुरुद्वारा, 21 नवंबर को दिन में बागबेड़ा और शाम को टेल्को गुरुद्वारा, 22 नवंबर को सोनारी और जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा, 23 नवंबर को किताडी और बिरसानगर गुरुद्वारा, 24 नवंबर को बिष्टुपुर और सुंदरनगर गुरुद्वारा में कार्यक्रम होंगे। 25 नवंबर को मानगो गुरुद्वारा में अंतिम सेंट्रल दीवान सजाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Nalanda : सरयू राय बोले – नीतीश कुमार की छवि “लार्जर देन लाइफ”, बिहार में बनेगी मजबूत एनडीए सरकार

बैठक में शामिल रहे सभी गुरुद्वारा प्रधान, समितियों ने दी सहमति

बैठक में चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य गुरुद्वारों की तारीखें भी सहमति से जल्द घोषित की जाएंगी। बैठक में गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, रामकृष्ण सिंह, रविंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, चंचल सिंह, बलदेव सिंह, अमरजीत सिंह गांधी, गुरुचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी, सुखविंदर सिंह राजू, दलजीत सिंह, बलबिंदर सिंह, बलकार सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह राजू, हरजीत सिंह लाडी, अमरीक सिंह, कमलजीत कौर, रविंदर कौर, सुखवंत कौर सहित सेंट्रल सिख नौजवान सभा और सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time