Nalanda : धान की फसल के नुकसान का आकलन करे सरकार, विशेष दल बनाए जाएं – सरयू राय

  • कई जिलों में धान की फसल को भारी नुकसान, नुकसान की भरपाई जरूरी सरयू राय

इस्लामपुर (नालंदा) : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक एवं जनता दल यूनाइटेड के स्टार प्रचारक सरयू राय ने कहा कि नालंदा, भोजपुर, रोहतास सहित बिहार के कई जिलों में धान की फसल को गंभीर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल एक विशेष दल गठित कर फसलों के नुकसान का आकलन कराना चाहिए, ताकि किसानों को उचित राहत दी जा सके। राय ने कहा कि भले ही इस समय आचार संहिता लागू है, लेकिन सरकार के पास अधिकार है कि वह नुकसान के सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर सके। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद किसानों को हुए नुकसान की अधिकतम सीमा तक भरपाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहारा मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Nalanda : सरयू राय बोले – नीतीश कुमार की छवि “लार्जर देन लाइफ”, बिहार में बनेगी मजबूत एनडीए सरकार

रबी फसल की बुआई में देरी, बीज और राहत पैकेज की मांग राय

एक सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि रह-रहकर हो रही बारिश के कारण इस बार रबी फसल की बुआई में भी देरी होगी और किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर किसानों को बीज, कीटनाशक और राहत पैकेज समय पर उपलब्ध कराए। उन्होंने सुझाव दिया कि एक विशेष समिति बनाकर नुकसान का मूल्यांकन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। राय ने कहा कि यह कदम किसानों में भरोसा और सुरक्षा की भावना को बढ़ाएगा।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time