छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM Modi ने किया नई विधानसभा का लोकार्पण, वाजपेयी की प्रतिमा भी अनावरित

रायपुर:  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर आगमन पर लोगों ने जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने लोकनृत्य और गीतों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुस्कुराकर हाथ हिलाते हुए जनता का अभिवादन किया।

नवा रायपुर के जैनम मानस (जीएसटी पॉइंट), मंदिर हसौद क्रॉसिंग, नक्सल मुक्त भारत पॉइंट, प्रधानमंत्री आवास योजना पॉइंट और सीबीडी एंट्री सेक्टर पर हजारों नागरिक प्रधानमंत्री के स्वागत में उमड़ पड़े। “धन्यवाद मोदी जी” के बैनर और नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। राज्योत्सव का माहौल पूरे प्रदेश में देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह रायपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर स्थित नई विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। यह भवन ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बना है, जो सौर ऊर्जा से संचालित और वर्षा जल संचयन प्रणाली से लैस है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “हमारी विधानसभा ने 25 वर्षों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री के हाथों इसका उद्घाटन हमारे लिए गर्व का विषय है।”

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में भारत रत्न और राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा, “यह अवसर इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। छत्तीसगढ़ को हमेशा अटलजी का आशीर्वाद मिला है और आज यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर है।”अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन स्वर्णिम शुरुआत का दिन है। मेरा इस भूमि से गहरा नाता रहा है। कार्यकर्ता के रूप में मैंने यहां के लोगों से बहुत कुछ सीखा है। मेरे जीवन को गढ़ने में इस मिट्टी का बड़ा आशीर्वाद रहा है।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड — तीनों राज्यों के 25 वर्ष पूरे होना देश के विकास की साझा उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री ने ब्रह्माकुमारी संस्था के ‘शांति शिखर’ केंद्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा, “आचरण ही सबसे बड़ा धर्म है, और यही ब्रह्माकुमारी संस्था की शक्ति का स्रोत है। मैं जहां भी गया हूं, वहां आपके आशीर्वाद को महसूस किया है।”

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर में रोड शो किया। हजारों नागरिक सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर उनका स्वागत करते रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं यहां अतिथि नहीं, मैं आपका ही हूं। छत्तीसगढ़ की जनता का स्नेह मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत है।”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मारपीट के आरोप पर विधायक संजीव सरदार का पलटवार, बोले-अधिकारियों से सिर्फ जानकारी ली, मारपीट का आरोप बेबुनियाद

    जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ के साथ कथित मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विभागीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाने की हो रही कोशिश

     कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को बताया राजनीतिक हथकंडा जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time