Jamshedpur: खाना बनाने को लेकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

मुसाबनी: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी पुलिस ने एक महिला हत्या का मामला सुलझाते हुए उसकी पहचान निशा शर्मा (लगभग 32) के रूप में की। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति संजय शर्मा (45) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

मंगलवार को मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने पत्रकारों से कहा कि 8 दिसंबर को बेनाशोल क्षेत्र में एक महिला का शव मिला। जांच में पता चला कि महिला का विवाह सात साल पहले संजय शर्मा से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। गुस्से में पति ने पत्नी का गला उसकी साड़ी से घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त साड़ी का जला हुआ राख भी बरामद किया।

 

आरोपी संजय शर्मा पर पहले भी दो महिलाओं से विवाह करने और उनके दो बच्चों का पिता होने का मामला सामने आया है। मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : किसान की बेटी मालती टुडू ने बढ़ाया मान, 90% अंक के साथ जिले में पाया आठवां स्थान

    पोटका : सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत और लगन के बल पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा मालती टुडू ने 12वीं आर्ट्स की परीक्षा…

    Spread the love

    Jamshedpur : बंगाल में हार के बाद ममता को अब आई ‘इंडिया’ गठबंधन की याद : महेंद्र कुमार पांडेय

    जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को अब ‘ इंडिया ‘ गठबंधन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time