Jharkhand: बिना चुनाव के बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर आम नागरिकों में आक्रोश, जय प्रकाश पांडेय ने CM को लिखा पत्र

रांची:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता और झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य की नगरपालिकाओं द्वारा होल्डिंग टैक्स की अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि धनबाद, पलामू, गढ़वा, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, लोहरदगा, चतरा, साहेबगंज, पाकुड़, कोडरमा, जमशेदपुर और देवघर समेत कई शहरी क्षेत्रों में केवल जमीन रखने वाले नागरिकों से भी मोबाइल मैसेज भेजकर होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है, जबकि उनके यहां मकान तक नहीं बने हैं।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि बिना नगरपालिका चुनाव कराए होल्डिंग टैक्स की भारी वसूली से आम नागरिकों में झारखंड सरकार के प्रति गहरा आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना और जांच किए बिना वसूली करना गैरकानूनी है और इससे मकान मालिकों और जमीन खरीदने वालों में डर का माहौल बन गया है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते इस अवैध होल्डिंग टैक्स पर रोक नहीं लगाई गई, तो पूरे झारखंड के नगरपालिका क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू हो सकता है, जिसके लिए झारखंड सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।

जय प्रकाश पांडेय का कहना है कि आम शहरी नागरिकों पर टैक्स का दबाव बढ़ाकर डालना न्यायसंगत नहीं है और सरकार को तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में संगठन मजबूती को लेकर जेएलकेएम की मंथन बैठक, कई पदों के लिए आए एक से ज्यादा आवेदन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित हुई। बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन के उद्देश्य…

Spread the love

Bahragora : काजू जंगल में हाथियों की धमक से मानुषमुड़िया में दहशत, मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर खतरा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बेनासोली स्थित काजू जंगल में आधा दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के अचानक आ धमकने से मानुषमुड़िया और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time