Jamshedpur : जुगसलाई में देर रात दो गुटों के बीच फायरिंग, मौके से खोखा और जिंदा गोली बरामद

 

 जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट नदी किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो आपराधिक गिरोहों के बीच वर्चस्व को लेकर फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर रात बदमाशों का एक गिरोह आदित्यपुर की ओर से आया था। शिव घाट पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवाब दूसरे गिरोह ने भी दिया। कुछ मिनटों तक दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी नदी पार कर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की ओर फरार हो गए।

इलाके में भय का माहौल है

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी गैंगवार का लग रहा है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है, वहीं पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित घटना को रोका जा सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपरहरण कांड में मुख्य साजिशकर्ता पकड़ से दूर, फरार पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

साकची में किराए का मकान लेकर रह रहा था लुधियाना का अमरिंदर सिंह, कारोबारी की हर गतिविधि पर रखी नजर जमशेदपुर :  बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी कारोबारी देवांग गांधी के…

Spread the love

Jamshedpur : बर्मामाइंस में गार्ड को बंधक बनाकर लाखो रुपये मूल्य के बिजली के उपकरण की चोरी, अज्ञात के खिलाफ FIR

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित बी टू सब स्टेशन में आधी रात के बाद एक संगठित वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बंधक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *